ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के एनएच-19 स्थित गोधना आरके पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अलीनगर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

 

गोधना गांव निवासी सिधारी पाठक घर से मुगलसराय जाने के लिए निकले थे। एनएच-19 पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

 

Back to top button
error: Content is protected !!