fbpx
चंदौलीराज्य/जिलाविधान सभा चुनाव

वाह ! मुस्तैदी हो तो ऐसी, कांस्टेबल ने रोक दिया केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय का वाहन

 

चंदौली। कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक आरक्षी ने अपनी मुस्तैदी से लोगों का दिल जीत लिया। बीजेपी प्रत्याशियों का नामांकन कराने जा रहे केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ महेंद्र पांडेय के वाहन को रोक दिया। लगभग दो मिनट तक मंत्री का काफिला रुका रहा। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों की पहल के बाद कांस्टेबल हटा और मंत्री का वाहन आगे बढ़ सका।

केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट आए। प्रत्याशी और प्रस्तावक तो पैदल ही आए, लेकिन केंद्रीय मंत्री कार से पहुंचे। बीच मे मीडिया सेंटर के समीप तैनात सिपाही ब्रजनाथ यादव ने मंत्री के वाहन को रोक दिया। लोगों ने बताया कि मंत्री जी का वाहन है। इसके बाद भी नहीं माना। अन्य पुलिसकर्मियों और अफसरों ने उसे बोलकर हटाया। इसके बाद मंत्री का वाहन अंदर जा सका। सिपाही का कहना रहा कि उसे कहा गया था कि वाहनों को रोकना है, इसलिए उसने ऐसा ही किया। बहरहाल, अचानक हुआ यह वाकया चर्चा में रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!