fbpx
चंदौलीनिकाय चुनावराज्य/जिला

Nikay chunav: नगर पंचायत चकिया में महज इतना वोट जिसे मिला नगर पंचायत अध्यक्ष का सेहरा उसके सिर बंधा, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, जानिए समीकरण

मुरली श्याम

चंदौली। नगर निकाय चुनाव अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। दो मई को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके पहले अपने पक्ष मे माहौल बनाने को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नगर पंचायत चकिया की बात करें तो यहां तीन हजार से 35 सौ वोट पाने पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का जोर है। यही संख्या जीत और हार का फैसला कर देगी।

 

नगर पंचायत चकिया में मतदाताओं की संख्या लगभग 18000 है। अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों की निगाह मात्र जीत के लिए 3000 से 3500 वोटों की जादुई संख्या पर टिकी है। उम्मीदवार और उनके समर्थक एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। जातीय समीकरण के आधार पर भी परिणाम को अपने पक्ष में करने की जुगत भिड़ा रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने चकिया के जातीय समीकरण को देखते हुए अपना उम्मीदवार मीरा जायसवाल को बनाया है। सोनकर समाज के वोटों की संख्या भी 700 से 800 है। बीजेपी ने गौरव श्रीवास्तव को अपना प्रत्याशी बनाया है। निर्दल उम्मीदवार रवि प्रकाश चौबे भी दमदारी के साथ चुनाव मैदान में हैं और इकलौते ब्राह्मण उम्मीदवार हैं। सभी प्रत्याशियों की निगाह मुस्लिम वोट बैंक पर लगी है। हालांकि मुस्लिम वर्ग से दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में दमखम दिखा रहे हैं। बीएसपी ने अपना प्रत्याशी कैस खान को बनाया है तो वहीं जन अधिकार पार्टी से अफसाद अहमद खान चुनाव मैदान में हैं। देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है। कुल मिलाकर यहां अध्यक्ष पद की लड़ाई काफी रोचक नजर आ रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!