चंदौलीराज्य/जिला

बाबा कीनाराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश

चंदौली। बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम रामगढ़ स्थित रामशाला में उपजिलाधिकारी सकलडीहा आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समारोह की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई।

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन्मोत्सव से संबंधित सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी विभाग का कार्य अधूरा मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें।

बैठक में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, सड़क, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसडीएम ने मठ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, पार्किंग स्थल निर्धारित करने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया। इसके अलावा मंच, साज-सज्जा, प्रसाद और महाप्रसाद वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में धनंजय सिंह, अरुण सिंह, मेजर अशोक सिंह, प्रभु नारायण सिंह, सूर्यनाथ सिंह, कुलदीप वर्मा, अभय यादव पीके, दिनेश सोनकर, नीलेश यादव, सुनील विश्वकर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!