fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन, बोले सपा कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के हसीन सपने

चंदौली। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के समर्थन में चुनावी सभा की। कहा जनता ने भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटें देकर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। अब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की औकात नहीं है कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोक सकें।

 

कहा सपा और कांग्रेस के लोग सत्ता में आने के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जनता ने सपा और कांग्रेस को 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनाव में सबक सिखाया है। एक बार फिर से 2024 में भाजपा की सरकार बनवाने जा रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और पांच सीटों पर उसके गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी लोग मिलकर उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने जा रहे हैं। विपक्ष का खाता भी नहीं खुलेगा। कहा जब-जब चुनाव आता है समाजवादी पार्टी के लोग गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। आपने कई जनसभाओं में देखा होगा कि अखिलेश यादव के सामने किस तरह से समाजवादी पार्टी के लोग अराजकता फैलाते हैं। कल चंदौली जिले में भी समाजवादी पार्टी के लोगों ने अराजकता, तोड़फोड़, गुंडागर्दी का नजारा पेश किया है। आप सोच लीजिए जिसका ट्रेलर ऐसा है, उसकी पिक्चर कैसी होगी। जब चुनाव के समय इतना बवाल कर रहे हैं तो सरकार बनने पर यह लोग क्या-क्या करेंगे।

Back to top button