fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में विनय कुमार सिंह का भव्य स्वागत, किसानों और गरीबों के हक की रक्षा का लिया संकल्प

 

चंदौली। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सदस्य विनय कुमार सिंह का जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जोशपूर्ण नारेबाजी की। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी प्राथमिकताएं और योजनाएं साझा कीं।

उन्होंने कहा कि चंदौली जिले को “धान का कटोरा” कहा जाता है और यह कृषि क्षेत्र में देशभर में खास पहचान रखता है, फिर भी स्थानीय किसान आज भी बिचौलियों के शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद धान और गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका कारण सिस्टम में बिचौलियों का प्रभाव है, जिसे खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य सीधे मिल सके।

सिंह ने सस्ते गल्ले की दुकानों में हो रही गड़बड़ियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इन दुकानों पर बड़े पैमाने पर राशन की चोरी हो रही है और पात्र लाभार्थियों को पूरा अनाज नहीं मिल रहा। उन्होंने इस लूट को रोकने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।

Back to top button