चंदौलीराज्य/जिला

धरौली चौकी इंचार्ज मारकंडेय सिंह को दी गई भावपूर्ण विदाई

चंदौली। धरौली चौकी इंचार्ज मारकंडेय सिंह के स्थानांतरण पर रविवार को चौकी परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका तबादला पिछले दिनों मंडी क्षेत्र की हाईवे चौकी पर किया गया है।

विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं के साथ विदाई देते हुए नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान मारकंडेय सिंह ने मिलनसार व्यवहार और कार्यकुशलता के कारण क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान बनाई। उनके स्थानांतरण की सूचना से लोगों में मायूसी भी देखने को मिली।

इस दौरान अभिषेक अवस्थी, सुभाष चंद्र, रुद्र प्रताप, पंकज कुमार, अभिषेक मिश्रा, विनोद सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!