चंदौलीराज्य/जिला

एमएलसी चुनाव के चलते चंदौली के सभी स्कूलों में 23 अक्टूबर को छुट्टी

चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों के विद्यालय बंद रहेंगे।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!