चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

योग से दिल, दिमाग और शरीर होगा स्वस्थ, बदल जाएगी जीवनशैली  

चंदौली। चकिया क्षेत्र के भटवारा खुर्द गांव स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक शिवनाम त्रिपाठी ने लोगों को योग की बारीकियां सिखाईं। साथ ही इसका महत्व भी बताया। बोले, योग से दिल, दिमाग व शरीर स्वस्थ रहेगा। जीवनशैली भी बदल जाएगी। इससे हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

 

योग प्रशिक्षक ने लोगों को सूक्ष्म अभ्यास, आसन, प्राणायाम क्रिया व मुद्राओं का अभ्यास कराया। शरीर में विभिन्न प्रकार के रोगों में योग से होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी। बोले, योग का उद्देश्य लोगों के अंदर सकारात्मक व आध्यात्मिक विचारधारा में बदलाव कर जीवनशैली में सुधार लाना है। इसलिए सभी लोगों को योग करना चाहिए। इससे दिल, दिमाग व शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहेगा। वहीं हमेशा शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। उन्होंने प्रणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभांति, त्राटक, भ्रामरी समेत कई क्रियाओ का ग्रामीणों को अभ्यास कराया। चिकित्साधिकारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है। नियमित योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों के लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर फार्मासिस्ट उमेश कुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!