fbpx
वाराणसी

Varanasi News : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी : प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को काशी के मंदिरों में विधिवत दर्शन पूजन किया। दो दिवसीय दौरे पर शहर आए विधानसभा अध्यक्ष को सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी ने स्थानीय सर्किट हाउस में गार्ड आफ ऑनर दिया। सर्किट हाउस में ही भाजपा के पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके पहले उन्होंने बाबा कालभैरव, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री संकटमोचन मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया। शाम को प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने निजी स्कूल समूह के चेयरमैन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष शहर में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को निजी स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों से संवाद करेंगे। अपरान्ह में वे ट्रेन से कानपुर रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!