चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने चंदौली को दी नए वर्ष की सौगात, 100 से अधिक गांव होंगे लाभांवित

चंदौली। जिलेवासी टांडाकला से सीधे मार्कंडेय महादेव मंदिर में हाजिरी लगा सकेंगे। गंगा नदी पर बनने वाला पीपा पुल उनकी यात्रा को सुगम और सुखद बनाएगा। दरअसल केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर टांडाकला से मार्कंडेय महादेव के लिए गंगा नदी पर पीपा पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। यह सौगात नए वर्ष में मिलेगी। जनवरी में पुल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को शासनादेश भी प्राप्त हो चुका है।
टांडाकला गंगा नदी पर पीपा पुल बनने से क्षेत्र के 100 से अधिक गांव लाभांवित होंगे। इसका श्रेय वरिष्ठ भाजपा नेता और सकलडीहा विधानसभा की समस्याओं को लेकर फिक्रमंद रहने वाले सूर्यमुनी तिवारी को भी जाता है। क्षेत्रीय जनता की मांग को उन्होंने केंद्रीय मंत्री और जिले के सांसद तक पहुंचाया। कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्री भारत सरकार ने जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता सूर्य मुनि तिवारी की पहल को अमलीजामा पहनाने में देर नहीं लगाई। नतीजा क्षेत्र को पीपा पुल की सौगात के रूप में सामने आया है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!