चंदौलीराज्य/जिला

पुलिस के डर से सैदपुर गंगा पुल से नीचे कूदे दो पशु तस्कर एक की मौत, 11 गोवंश बरामद

चंदौली। बलुआ पुलिस की घेराबंदी के दौरान शनिवार को दो  गौ तस्कर सैदपुर गंगा पुल से नीचे कूद गए। एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। एक अन्य तस्कर गाड़ी में ही बैठा रहा जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन सहित 11 गोवंश बरामद किए हैं।

सीओ सकलडीहा ने बताया कि थाना प्रभारी बलुआ और मारूफपुर चौकी प्रभारी ने गोवंश से लदे एक संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर रोका। पुलिस टीम को देखकर वाहन में सवार तस्करों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान दो तस्कर सैदपुर गंगा पुल से नीचे कूद गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को जिला अस्पताल भेजा।  उपचार के दौरान काजू कुमार की मौत हो गई, जबकि घायल शिवांशु कुमार का इलाज चल रहा है। वहीं शक्ति कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों तस्कर आजमगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने मौके से 11 गोवंश बरामद किए हैं। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!