
चंदौली। एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए पुलिस कप्तान आकाश पटेल ने उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को मुगलसराय कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि जिले में इंस्पेक्टरों की लंबी सूची होने के बावजूद एक युवा दरोगा को इस महत्वपूर्ण पद के लिए तरजीह दी गई है।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी का पद इंस्पेक्टर राजेश सिंह के निलंबन के बाद से खाली चल रहा था। राजेश सिंह चार्ज संभालने के महज 10 दिन के भीतर ही लापरवाही के आरोप में नप गए थे।
इससे पहले इंस्पेक्टर संतोष सिंह को भी जुआ सिंडिकेट मामले में लापरवाही बरतने के चलते लाइन हाजिर किया जा चुका है, जिसके बाद से कोतवाली में नेतृत्व को लेकर लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।
अब उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को कोतवाली प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

