क्राइमचंदौली

Chandauli News : पशुओं के लिए घास काटने गई महिला की सर्पदंश से मौत, परिजनों में मचा कोहराम  

चंदौली। चकिया कोतवाली के नेवाजगंज में घास काट रही महिला को सांप ने डंस लिया। परिजन आननफानन में उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

 

नेवाजगंज निवासी शशिकला देवी (45 वर्ष) पति शिववचन हरिजन तालाब पर घास काटने गई थी। उसी दौरान सांप ने डंस लिया। इससे महिला अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। शिववचन मेहनत मजदूरी कर घर-परिवार चलाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल आशुतोष सिंह ने घटना के बाबत परिजनों से जानकारी ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामाश्रय राम, छठ पंचायत सदस्य किशन मोदनवाल, राजन मोदनवाल, छेदी राम, कमलेश पांडेय, जयराम राम आदि मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे।

Back to top button
error: Content is protected !!