fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : शिक्षकों का हुआ सम्मान, अपने ब्लाकों में मिली है नियुक्ति

चंदौली। शहाबगंज ब्लाक संसाधन केंद्र पर गुरुवार शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष वाराणसी भूपेन्द्र कुमार सिंह सहित कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। र्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय शहाबगंज के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप यादव ने अपने स्वरचित गीतों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।ततपश्चात सभी आगन्तुकों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

 

68500 व 69000 शिक्षक भर्ती में शहाबगंज ब्लाक के शिक्षामित्र पद पर कार्यरत भूपेन्द्र कुमार सिंह, अमरनाथ गुप्ता, अशोक कुमार अरुण व हीरामन लाल का चयन शिक्षक पद पर दूसरे ब्लॉक में हो गया था। इसके बाद विभागीय स्थानान्तरण के तहत पुनः अपने ब्लॉक शहाबगंज में स्थानांतरित होकर आए हैं। इस पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ब्लॉक इकाई शहाबगंज ने हर्ष व्यक्त किया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओऱ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में कन्हैया लाल गुप्ता, राजेश यादव, अभिषेक सिंह, अजय गौतम, मनीष तिवारी, दीनदयाल, विभूति नारायण, आदर्श यादव, अभिनव सिंह, देवब्रत, बृजमोहन सिंह, नागेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, महेन्द्र कुमार सिंह, संतोष द्विवेदी, आलोक सिंह, रामप्रकाश, गीता राय, सैयद यूनुस, रेनू देवी, नागेन्द्र उपाध्याय, गंगा प्रसाद, नीरज सिंह, सत्येन्द्र कुमार, सरोज देवी, आरती देवी, सुषमा, संगीता, प्रेमनारायण सिंह, चन्द्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज तिवारी ने किया।

Back to top button