fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

लीजिए छत्रबली सिंह भी लड़ेंगे विधायकी का चुनाव, पत्नी भी कर रहीं इस विधान सभा सीट से दावेदारी

चंदौली। राजनीति के मंझे खिलाड़ी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह भी विधान सभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों में शामिल हो गए हैं। अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दंपति की नजर मुगलसराय विधान सभा सीट पर है। छत्रबली सिंह ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है। आमतौर पर सार्वजनिक जगहों पर कम नजर आने वाले पूर्व अध्यक्ष ने सिकटिया पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और तमाम कयासों को हवा भी दे दी। पूर्वांचल टाइम्स से बातचीत में उन्होंने अपनी दावेदारी की बात साफगोई से स्वीकार की।

भाजपा से चूके तो बसपा हो सकता है नया ठिकाना
वैसे तो छत्रबली सिंह खुले तौर पर बीजेपी से चुनाव टिकट की दावेदारी की बात कह रहे हैं लेकिन नजदीकी सूत्रों की माने तो सत्ता पक्ष से टिकट नहीं मिलने पर बसपा का दाम थाम सकते हैं। छत्रबली सिंह खुद के साथ अपनी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी के लिए भी टिकट मांग रहे हैं। दोनों में से किसी को भी टिकट मिले लेकिन चुनाव मुगलसराय विधान सभा सीट से ही लड़ेंगे।

बदल जाएगा मुगलसराय विधान सभा सीट का समीकरण

छत्रबली सिंह या सरिता सिंह में से किसी को भी मुगलसराय विधान सभा से टिकट मिलता है तो पूरा राजनीतिक समीकरण ही गड़बड़ा जाएगा। छत्रबली सिंह के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने आजतक किसी भी चुनाव में शिकस्त नहीं खाई है। अपनी कुशल पैंतरेबाजी से राजनीति के धुरंधरों को धूल चटाने में महारत हासिल है।

हां मैने मुगलसराय विधान सभा सीट से दावेदारी की है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह भी टिकट मांग रही हैं। बीजेपी यदि उम्मीदवार बनाती है तो चुनाव लड़ूंगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह

Back to top button
error: Content is protected !!