चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

मनराजपुर घटना को लेकर उड़ी अफवाह से परेशान हो गई चंदौली पुलिस, जारी करनी पड़ी सख्त चेतावनी

 

चंदौली। मनराजपुर की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। फौज भगत सिंह नाम के एकाउंट से पोस्ट साझा किया गया। इसमें पुलिस रेड के दौरान घायल दूसरी युवती की भी मौत की खबर प्रसारित की गई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने इसका खंडन किया। इस बात की पुष्टि किया कि दूसरी युवती चिकित्सकों की निगरानी में है। वहीं भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

मनराज कांड सोशल मीडिया में छाया हुआ है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं भ्रामक पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। बुधवार को फौज भगत सिंह नामक एकाउंट से सूचना साझा की गई कि पुलिस रेड के दौरान घायल गैंगस्टर आरोपित की दूसरी बेटी की भी मौत हो गई। पुलिस के साइबर सेल के संज्ञान में मामला आया तो तत्काल इसका खंडन किया। साथ ही पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। चंदौली पुलिस ने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर इसका खंडन किया है। लिखा है कि मृतका की बहन चिकित्सकों की निगरानी में है। वहीं स्वस्थ व सुरक्षित है। चेताया कि इस तरह के भ्रामक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!