चंदौली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब से चंदौली पहुंचे। चकिया विधानसभा के कांटा स्थित जनता इंटर कालेज में उनका हेलीकाप्टर पौने पांच बजे पहुंचा। भाजपा पदाधिकारियों व नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मंच पर आते ही सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय था जब प्रदेश में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और आजम खां जैसे लोगों का दबदबा था। लेकिन योगी सरकार में ये भी जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं। चकिया विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी कैलाश खरवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आए हैं। जनसभा को लेकर लोगों में उत्साह था। कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह था। हालांकि उन्हें डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन तीन बजे निर्धारित था, लेकिन मीरजापुर में जनसभा के चलते डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे। वे मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। सरकार के विकास कार्य व पार्टी की नीतियां गिनाने के साथ ही पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
1 minute read