fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : एक ही परिवार के दो का बिहार लोक सेवा आयोग में चयन, परिजनों व ग्रामीणों में हर्ष

चंदौली। ओयरचक गांव निवासी शैलेश कुमार सिंह व प्रियंका सिंह का चयन बिहार लोक सेवा आयोग में राजनीति विज्ञान प्रवक्ता के पद पर चयन हुआ है। इससे परिजनों के साथ ही ग्रामवासियों में भी खुशी का माहौल व्याप्त है।

 

ओयरचक गांव के पूर्व प्रधान जनार्दन सिंह ने बताया कि उनके बड़े पुत्र शैलेश सिंह पहले से ही बिहार में समायोजन के तहत सासाराम इंटरमीडिएट कॉलेज में सात साल से प्रिंसिपल पद पर कार्यरत थे। 40 सदस्यों के परिवार में भाइयों में सबसे बड़े शैलेश सिंह डबल एमए हैं। वहीं प्रियंका सिंह ने कुछ दिन पहले ही नेट क्वालीफाई किया था। बिहार लोक सेवा आयोग में प्रवक्ता के पद पर चयन से परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!