fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: निरोग रहने के लिए लोगों ने किया योग, नगरों के साथ गांवों में भी दिखा उत्साह

चंदौली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को योग की धूम रही। नगरों के साथ गांवों में भी योग शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने खुद को स्वस्थ व निरोग रखने के लिए योगाभ्यास किया। योग गुरुओं ने अनुलोम विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि विधियां बताईं। साथ ही रोजाना योग करने की सलाह दी। बताया कि नियमित योग करने से बड़ी से बड़ी बीमारी को भी दूर भगाया जा सकता है। इसलिए योग को अपनाए।

चकिया काली जी मंदिर पर हुआ योग
चकिया नगर स्थित मां काली मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। योग गुरुओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि शरीर को स्वस्थ व निरोगी रखने के लिए योग जरूर करें। इससे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

मैक्सवेल इंस्टीच्यूट में छात्राओं ने किया योगाभ्यास
मुख्यालय स्थिति मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में डायरेक्टर डा. केएन पांडेय के नेतृत्व में योग शिविर लगाया गया। छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। उन्हें निरोग रहने के लिए योग करने का मंत्र दिया गया। योग गुरुओं ने कहा कि योगाभ्यास से काफी लाभ होता है। इसलिए इसे अपनाना चाहिए।

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में लगा योग शिविर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पतंजलि योग पीठ के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने सभी को नियमित योग करने की सलाह दी।

Back to top button
error: Content is protected !!