fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, वीरेंद्र सिंह को चंदौली से टिकट

चंदौली। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। 10 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह को चंदौली से टिकट दिया गया है। प्रमुख विपक्षी दल सपा की ओर से चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

वाराणसी के रहने वाले वीरेंद्र सिंह सपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इस समय राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से चंदौली में सक्रिय थे। पार्टी की ओर से गाजीपुर समेत यूपी की 10 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

 

देखिये सूची …

 

Back to top button