fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की अधिकार सेना चंदौली कार्यकारिणी का गठन, ये बने जिलाध्यक्ष, निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी

चंदौली। अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को वाराणसी मंडल संयोजक आफ़ताब आलम अंसारी की संस्तुति पर चंदौली जिला ईकाई का गठन किया है। पहली कार्यकारिणी में कुल 15 सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
रिटायर्ड पुलिसकर्मी सत्येन्द्र सिंह को अधिकार सेना चंदौली का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि किसान अमरेन्द्र सिंह को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चौबे महासचिव और व्यवसायी उमेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जीतेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र पटेल, उमेश सिंह, कुंदन शर्मा और चन्दन विश्वकर्मा जिला सचिव, निजामुद्दीन शाह, घनश्याम केशरी, छेदीलाल यादव, अमीर हमजा, मो. जावेद अहमद, संदीप कुमार कार्यकारिणी का सदस्य बनाए गए हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अधिकार सेना अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा आम नागरिकों के अधिकारों के लिए बनी है और उस दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अधिकार सेना आगामी नगर निकाय चुनाव में अन्य स्थानों के साथ चंदौली में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!