fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चकिया निकाय चुनावः ओपिनियन पोल में बन रहा सपा का चेयरमैन, जानिए बाकी दलों का हाल

पूर्वांचल टाइम्स विशेष…
संवाददाताः मुरली श्याम

चंदौली। निकाय उपचुनाव की सुगबुगाहट मिलते ही नगर पंचायत चकिया में शहरी राजनीति गरमाने लगी है। राजद समर्थित चेयरमैन अशोक बागी के निधन के बाद से ही तकरीबन सात माह से अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा है। जाहिर सी बात है कि विकास कार्य में प्रभावित हो रहे हैं। निकाय की जनता भी चुनाव का इंतजार कर रही है। तबकि मतदाता अपना चेयरमैन चुनने को पूरी तरह तैयार हैं। पूर्वांचल टाइम्स ने सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर मतदाताओं का मन टटोलने की कोशिश की। अपने फेसबुक पेज पर पसंद के उम्मीदवार और पार्टी के चुनाव का विकल्प दिया। तकरीबन सात हजार लोगों ने इस चुनाव में प्रतिभाग किया। ओपिनियन पोल के नतीजे चाौंकाने वाले रहे। सर्वाधिक 502 लोगों ने चेयरमैन के लिए सपा का चुनाव किया।

चेयरमैन की रेस में सपा सबसे आगे

पूर्वांचल टाइम्स के ओपिनियन पोल में लोगों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई और अपनी पसंद को वोट के जरिए जाहिर किया। सर्वाधिक 502 लोगों ने सपा को अपनी पसंद बताया। जबकि 274 लोगों ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का चयन किया। दिवंगत चेयरमैन अशोक बागी की पत्नी और पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल 128 लोगों की पसंद बनीं। बसपा को मात्र 24 लोगों ने पसंद किया जबकि सबसे कम सात वोट कांग्रेस को मिले। नौ लोगों ने अन्य उम्मीदवार पर अपनी सहमति जताई वहीं शेष किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे।

जानिए प्रमुख दलों की रणनीति


समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी को आदर्श नगर पंचायत के उपचुनाव में पूर्वांचल टाइम्स केक सर्वे में 503 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से अभी किसी को प्रत्याशी के तौर पर चेहरा नहीं बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव के अनुसार आयोग द्वारा घोषणा हो जाने के बाद नगर पंचायत उप चुनाव के लिए आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। सूत्रों की माने तो पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय अशोक बागी की पत्नी पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल भी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी हो सकती हैं।

भारतीय जनता पार्टी


आदर्श नगर पंचायत उपचुनाव को लेकर किए गए सर्वे में भाजपा 273 वोट पाकर दूसरे स्थान पर है। अभी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। सूत्रों की माने तो राजकुमार जायसवाल प्रत्याशी हो सकते हैं। 2017 में हुउ निकाय चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रहे राजकुमार जायसवाल मात्र 100 वोटों से पराजित हो गए थे। एक बार फिर किस्मत आजमाने के लिए वह मैदान में उतर पड़े है।

बहुजन समाज पार्टी


सर्वे में बहुजन समाज पार्टी को 23 वोट मिले हैं। लेकिन यह पार्टी समीकरण बना और बिगाड़ सकती है। 2017 निकाय चुनाव में बीएसपी ने अफसाद खां को उम्म्ीदवार के तौर पर लड़ाया था। इससे समाजवादी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ गया। बीएसपी को 1200 से ज्यादा मत प्राप्त भी हुए अगर बीएसपी ने उप चुनाव लड़ने का एलान किया तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

कांग्रेस पार्टी


कांग्रेस पार्टी की जो स्थिति केंद्र और राज्य में बनी हुई है वही स्थिति निकायों में भी देखने को मिल रही है। कांग्रेस को शहरी राजनीति में वापस आने के लिए जोर आजमाइश की जरूरत है। पुराने कार्यकर्ता कमर कस लें तभी कुछ काम बन सकता है।

मीरा जायसवाल

नगर पंचायत चकिया, एक नजर में
2017 निकाय चुनाव में आयोग की ओर से जारी मतदाता सूची के आधार पर चकिया में कुल मतदाताओं संख्या 15,000 है। निकाय चुनाव में 8,000 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

राजकुमार जायसवाल

नगर पंचायत चकिया जातिगत समीकरण
जायसवाल 2,000-2,200
मुस्लिम 2,000-2,500
गुप्ता 9,00-1,000
मद्धेशिया 5,00-7,00
ब्राम्हण 4,00-5,00
चाौहान 1,000-1,300
सोनकर 1,000-1,200
यादव 4,00-6,00
मोदनवाल 3,00-4,00
प्रजापति 3,00-4,00
राजपूत 2,00-3,00
कायस्थ 3,00
चैरसिया 2,00-2,50
मौर्य 2,00-2,50
गोंड 150-200
राजभर 150-170
धरकाऱ बाल्मीकि समाज 300-400

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!