fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पूर्वांचल टाइम्स सर्वेंः मुगलसराय विधान सभा के 36 हजार लोगों ने लिया भाग, बताया किसे मिलना चाहिए बीजेपी से टिकट

चंदौली। विधान सभा चुनाव की दुंदुभी बजने के बाद राजनीति का ऊंट रोज करवट बदल रहा है। जनता का मिजाज भी चुनावी हो गया है। पूर्वांचट टाइम्स सर्वें के जरिए लोगों को राजनीति के इस महासमर में प्रतिभाग का मौका दे रहा है। चंदौली की सबसे महत्वपूर्ण मुगलसराय विधान सभा में बीजेपी से किसे टिकट मिलना चाहिए सर्वें के जरिए इस फैसले को जनता के हवाले कर दिया गया। 36 हजार लोगों ने इसमें भाग लिया और अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट किया। नतीजा सामने आ चुका है। सबसे अधिक 12 हजार 798 लोगों ने माना कि छत्रबली सिंह को बीजेपी से टिकट मिलना चाहिए। दूसरे स्थान पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. प्रदीप मौर्य रहे, जिनके पक्ष में 9876 लोगों ने मतदान किया वहीं वर्तमान विधायक साधना सिंह 5717 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। छत्रबली सिंह की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह को 4293 लोगों की पहली पसंद बनीं। इसके अतिरिक्त राणा प्रताप सिंह को 114, संतोष गुप्ता को 359, शशि शंकर सिंह को 369, दर्शना सिंह को 84, सुरेंद्र सिंह को 386, अनिल गुप्ता उर्फ गुड्डू को 118, शिवशंकर सिंह पटेल को 647, रमेश जायसवाल को 144, किरण शर्मा को 187, देवेंद्र प्रताप सिंह को 752 लोगों ने वोट किया।

देखिए सर्वे के नतीजे

चंदौली की खबरें मोबाइल पर देखने के लिए हमारे ह्वाट्स एप ग्रुप से जुड़ें, नीचे बाक्स में अपना नाम और नंबर दर्ज करें


 

Back to top button
error: Content is protected !!