ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायकेवालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

चंदौली। बलुआ थाना के नैढ़ी गांव में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की छानबीन में जुटी रही।

 

बलुआ के सरौली गांव निवासी गौरी यादव (23 वर्ष) की शादी जून 2023 में नैढ़ी के सुदामा के पुत्र घूरेलाल यादव के साथ हुई थी। शुक्रवार को उसका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना के बाद पहुंचे मृतका के भाई ने बताया कि ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए बहन के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। भाई ने तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सीओ और बलुआ एसओ अशोक मिश्रा ने मौके पर जाकर छानबीन की। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।

 

Back to top button
error: Content is protected !!