fbpx
ख़बरेंचंदौली

पूर्व सभासद स्वर्गीय कमलेश्वर सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि, व्यक्तित्व को किया याद

चंदौली। नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद व समाजसेवी स्वर्गीय कमलेश्वर सिंह पटेल की 26वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को अलीनगर वार्ड में मनाई गई। इस दौरान जीटी रोड के समीप स्थित उनके स्मारक में लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके व्यक्तित्व व कार्यों को याद किया गया।

 

काशी योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष योगाचार्य शुभम ने पूर्व सभासद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि कमलेश्वर सिंह पटेल ने जीवनपर्यंत जरूरदमंदों की सेवा की। काशीनाथ सिंह पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजाराम सोनकर, कैलाशपति विश्वकर्मा, आनंद कुमार, देवराज चौहान, राजेश पटेल, अमित पटेल, भोला यादव आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!