fbpx
चंदौलीराज्य/जिलासंस्कृति एवं ज्योतिष

Navratri 2024 : आज से शुरू हुई शक्ति की आराधना, देवी मंदिरों में भीड़ अपार, घर-घर सजा मां का दरबार

नवरात्रि, मां की भक्ति, मंदिरों में उमड़े भक्त
  • नौ दिनों तक होगी मां की आराधना, देवी की भक्ति में लीन हुए भक्त  देवी के दर्शन को मंदिरों में उमड़े भक्त, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना घरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान मां महड़ौरा देवी के दर्शन से पूरी होती है भक्तों की मनोकामना 
  • नौ दिनों तक होगी मां की आराधना, देवी की भक्ति में लीन हुए भक्त 
  • देवी के दर्शन को मंदिरों में उमड़े भक्त, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना
  • घरों में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय विशेष अनुष्ठान
  • मां महड़ौरा देवी के दर्शन से पूरी होती है भक्तों की मनोकामना 

चंदौली। चैत्र नवरात्रि का आरंभ मंगलवार से हुआ। इसके साथ ही शक्ति की आराधना शुरू हो गई। देवी दुर्गा के उपासक भक्ति में लीन हो गए। भोर से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र के पहले दिन भक्त मां के शैलपुत्री स्वरूप का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। गंगा किनारे स्थित मां महड़ौरा धाम का भी विशेष स्थान है। ऐसी मान्यता है कि श्रद्धाभाव से मां के दर्शन करने वाले भक्तों की सभी मुरादें माता पूरी कर देती हैं।

नवरात्रि को लेकर लोग एक दिन पहले से ही तैयारी में जुट गए थे। घरों की सफाई के साथ ही देवी मंदिरों की सफाई के साथ भव्य श्रृंगार किया गया है। मां का विशेष श्रृंगार, पूजन और आरती के बाद मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। भोर से ही भक्त लाइन में लगकर मां के दर्शन-पूजन कर रहे हैं। महड़ौरा देवी धाम में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नौ दिन उपवास रखकर मां की आराधना में लीन हो गए हैं। मंदिरों के साथ ही घरों में भी मां की आराधना हो रही है। घरों में कलश स्थापना के साथ मां की साधना की जा रही है। वहीं देवी के साधन साधना में तल्लीन हो गए हैं। नौ दिनों तक चलने देवी आराधना के महापर्व के दौरान बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है।

Back to top button