fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

जानिए किसके सिर सजा चंदौली सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष व महामंत्री का ताज

 

चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई जबकि शाम तक परिणाम भी सामने आ गए। कुल 666 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष पद पर रणधीर सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सुरेंद्र प्रताप सिंह को शिकस्त दी, वहीं महामंत्री पद पर धनंजय सिंह विजयी रहे।
देर रात नतीजा आने के बाद अधिवक्ता खुशी से झूम उठे और विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण करने के बाद ढोल-नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके। वार्षिक चुनाव के कारण अधिवक्ता विधिक कार्य से इतर चुनावी चर्चा और जीत-हार के समीकरण को बनाते-बिगाड़ते नजर आए। मतदान की समयावधि में कुल पंजीकृत 901 मतदाताओं के सापेक्ष 666 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। साढ़े चार बजे मतदान की प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर रणधीर सिंह ने 383 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी सुरेंद्र प्रताप सिंह को 107 वोट से शिकस्त दी। वहीं महामंत्री पद की सीधी लड़ाई में धनंजय सिंह ने 354 मत पाकर रामकृत को 45 वोट से हराने में सफल रहे। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल सिंह व उपाध्यक्ष संदीप सिंह यादव, कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसके बाद कचहरी परिसर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष रणधीर सिंह व महामंत्री धनंजय का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। उधर, चुनाव के मद्देनजर कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। एएसपी प्रेमचंद स्वयं वहां मौजूद रखकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। इस अवसर पर शशिशंकर सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजय मौर्या, सत्य प्रकाश केशरी, उज्ज्वल सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!