fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिस

दूर होगी गंदगी, संचारी रोग से मिलेगी निजात, कई विभाग चलाएंगे अभियान, डीएम ने अभियान की सफलता पर दिया जोर

चंदौली। संचारी रोग से निजात के लिए शुक्रवार को एक माह तक चलने वाले विशेष अभियान की शुरूआत हुई। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नाले-नालियों की व्यापक साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई छटाई, कूड़ा निस्तारण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। संचारी रोगों के स्रोत को खत्म करने के लिए छतों, कूलरो, टूटे-फूटे बर्तन, टायर आदि में जलजमाव न होने दिया जाए। इनकी नियमित साफ सफाई कराई जाए। लोगों को सफाई के लिए जागरूक करें। घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, पानी निस्तारण का समुचित प्रबंध रहे। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए व्यापक जन-जागरूकता व प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। लोगों को इससे बचने के उपाय बताए जाएं। बच्चों का निर्धारित टीकाकरण कराया जाए। लोगों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। इस दौरान कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

chandauli

संचारी रोगों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें। अगर कही संचारी रोगों के लक्षण दिखे तो तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराया जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना के अनुसार समस्त कार्यवाहियां प्रभावी रूप से किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीएमओ डॉ वाई के राय ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा आशा बहनें घर घर जाकर बुखार, टीबी रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच कर उनकी सूची बनाएंगी। साथ ही मलेरिया डेंगू आदि बीमारियों से बचाव व सोर्स रिडक्शन का कार्य करेंगी। डीआईओएस डा. वीपी सिंह, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!