fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : चंदौली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू, शुरुआती रूझानों में सपा की बढ़त, पहले गिने जा रहे पोस्टल बैलेट के वोट

चंदौली। लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में शुरू हुई। शुरुआती रूझान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। इससे समर्थकों में उत्साह है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

मतगणना के लिए विधानसभा वार 14-14 टेबल लगाए गए हैं। पहले दौर में पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम की बारी आएगी। मतगणना का क्रम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे, एसपी डा. अनिल कुमार के साथ ही आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डंटे हैं।

 

30 राउंड की मतगणना में परिणाम आएंगे। मुगलसराय विधानसभा में 30 राउंड व सकलडीहा व सैयदराजा की मतगणना 26-26 राउंड में पूरी होगी। दोपहर बाद परिणाम आ सकते हैं। लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों में उत्साह है। प्रत्याशी व उनके समर्थक जश्न की तैयारी में जुटे हैं।

 

Back to top button