fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Loksabha Election 2024 : बसपा ने भी खोले पत्ते, सत्येंद्र कुमार मौर्या को बनाया लोकसभा प्रत्याशी

चंदौली। लोकसभा चुनाव के लिए तिथियों की घोषणा के बाद बसपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने सत्येंद्र कुमार मौर्या को लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने प्रत्याशी की घोषणा की। ऐसे में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

 

चंदौली लोकसभा सीट से भाजपा और सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री को लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। वहीं सपा ने पूर्व मंत्री पर भरोसा जताया है। ऐसे में बसपा प्रत्याशी की घोषणा पर सभी की नजरें टिकी थीं। पार्टी ने सत्येंद्र कुमार मौर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया। सत्येंद्र कुमार अजगरा विधान सभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। मंगलवार को चंदौली स्थिति लान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल रामचंद्र गौतम,  विशिष्ठ अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी बुझारत राजभर,  मुख्य मंडल प्रभारी डाक्टर बिनोद कुमार, लक्ष्मण राम, आदि उपस्थित रहे।  अध्यक्षता पूर्व एमएलसी बाबू शिवबोध राम और संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।

Back to top button