
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा में शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडर ब्लास्ट होन से एक महिला आग में बुरी तरह झुलग गई। आग में झुलसी महिला को कबीरचौरा अस्पतलात के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फायर ब्रिगेड अगर मौक पर नहीं पहुंचता तो सिलेंडर ब्लास्ट के बाद पूरा घर तहस नहस हो जाता।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकी नाथ गुप्ता के घर में शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब खाना बनाते हुए सिलेंडर के पाइप लाइन में रिसाव होने से आग लग गई। इस दौरान वहां खाना बना रही उषा गुप्ता (50 वर्ष) आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। उनको बचाने में त्रिलोकीनाथ गुप्ता भी मामूली रूप से झुलस गए।
घर में आग लगने की जानकारी होते ही अगल-बगल के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल आग को बुझाया। रास्ता थोड़ा साकरा होने के कारण फायर कर्मियों को पहुंचने में भी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने घायल महिला उषा को कबीरचौरा के बर्न यूनिट में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।