fbpx
वाराणसी

Big News Varanasi : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में दूसरा आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार

वाराणसी। आकांक्षा दुबे सुसाइड केस के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी संजय सिंह को वाराणसी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह को वाराणसी के गोइठहां अंडरपास रिंग रोड से क्राइम ब्रांच और सारनाथ थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर और संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं आरोपी समर सिंह को पिछले दिनों वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। 12 अप्रैल को कोर्ट की तरफ से आरोपी समर सिंह की रिमांड मंजूर कर ली गई है। कोर्ट ने वाराणसी पुलिस को 5 दिन की रीमांड दी है। साथ ही आदेश दिया है कि समर सिंह अपने अधिवक्ता को साथ रख सकते हैं।

बता दें, कि 24 मार्च की रात आकांक्षा दुबे की सारनाथ क्षेत्र के एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकती लाश मिली थी। इस मामले में एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तब से पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में थी। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद संभावना जताई जा रही है कि आकांक्षा दुबे सुसाइड केस से जुडे कई बड़े राज खुल सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!