fbpx
चंदौलीसंस्कृति एवं ज्योतिष

राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा बीतेगा आज का दिन, किन राशि के जातकों के लिए खास होगा दिन, क्या होगा लाभ

आज 21  सितंबर बुधवार का दिन है। आइए ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से जानते हैं कि किन-किन राशि के जातकों के आज चमकेंगे सितारे। क्या होगा लाभ।

 

मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज के दिन प्रसंन्न रहेंगे। कानूनी कार्य में जीत मिलेगी। संपत्ति संबंधित विवाद में आज आप अपने भाइयों की मदद से सफलता पा सकते हैं। नौकरी में आज आप बेहतर प्रदर्शन करके लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य आज आपसे कोई फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

 

वृष (,,,,वा,वी,वु,वे,वो)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पहले कभी किसी से कर्जा लिया था, तो उसे आप आज उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे और सफलता के नए मार्ग आपके लिए खुलेगे। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करने में लगे रहेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे।

 

मिथुन (क,की,कु,,,के,को,ह)

आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थी आज परिवार में चल रही कलह के कारण पढ़ाई की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे। आज आपका मन अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न चित्त हो उठेगा। क्रोध की स्थिति पर आज आप नियंत्रण रखने की कोशिश करे, नहीं तो आपसी रिश्तो में दरार पैदा हो सकती हैं।

 

कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपको अपने आस पड़ोस में रह रहे मित्र के रुप में जो शत्रु हैं, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति सचेत रहे यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज  महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ पा सकते हैं।

 

सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।  गृहस्थ जीवन में यदि कुछ परेशानियां चल रही थी, तो उनके लिए आज आप ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य आज आप को खरी-खोटी सुना सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवरोध पैदा होंगे।

 

कन्या (टो,पा,पी,पू,,,ठे,पे,पो)

आज का दिन आपके लिए घरेलू झगड़े का झंझटो से निजात दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि कौन सा जरूरी है और और कौन सा नहीं। आज यदि आपने बिना सोचे समझे अपने धन का निवेश किया, तो आपका धन फंस सकता है।

 

तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनु संतान के भविष्य को सुचारू बनाने के लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपनी मेहनत से अच्छा मुकाम पा सकते हैं।

 

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आपके सभी काम फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने अन्य साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, तभी वह अपने आर्डर समय पर पूरे कर पाएंगे। आज आपको किसी निवेश की सूचना मिले, तो उसमें आपको पहले पूरी सही जानकारी लेकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा।

 

धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,,,भे)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से से धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो वह आपके पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं। परिवार के लोग आज किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

 

मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)

आज आपके मन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपके सभी रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे,जिनसे आप अच्छा लाभ भी कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आप कुछ नई योजनाओं में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगी।

 

कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपको रुपए पैसे के लेनदेन के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह  आपका भरोसा  तोड सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज मान सम्मान मिलने से उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढेगी। स्वास्थ्य में यदि कुछ छोटी-मोटी समस्याएं चल रही थी।

 

मीन (दा,दु,,,दे,दो,चा,चि)

आज के दिन आप अपने परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से काफी उत्साहित रहेंगे और परिवार के सभी सदस्य पूरी मेहनत से कार्य करते नजर आएंगे। आयात निर्यात का विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे और आप अधिकारियों से अपनी समस्याओं पर बातचीत भी कर सकते हैं।

 

Back to top button
error: Content is protected !!