क्राइमराज्य/जिला

घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत; पति की हालत गंभीर

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सराय छोटू गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

सराय छोटू गांव निवासी अजय यादव (26) पुत्र रामबृक्ष यादव रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया था और दो दिन पहले ही घर लौटा था। सोमवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी सपना यादव (23) से विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजनों को जब दोनों की हालत बिगड़ने की जानकारी हुई तो उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान सपना यादव की मौत हो गई, जबकि अजय यादव का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!