
03 June 2026 Ka Rashifal: आज का ग्रह गोचर बहुत अच्छी स्थिति में चल रहा है जो बड़े परिवर्तनों का संकेत है. साधारण तौर पर 9 में से सभी ग्रह बलवान हो ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. आज मंगल अपनी ही राशि में है, गुरु अपने उच्च स्थान की ओर अग्रसर हो गए हैं, शनि बुध के नक्षत्र में और गुरु द्वारा दृष्ट है और गुरु की दृष्टि शुभ है इसलिए शनि भी बहुत पावरफुल है. राहु और केतु अपने-अपने नक्षत्र में बैठे हैं इसलिए आने वाला समय सभी राशियों के लिए व्यापक तौर पर परिवर्तन लाने वाला है.
♈मेष राशिफल (Aries)
मेष राशि वालों का आत्मविश्वास अभी अपने चरम में है, लेकिन उनको इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए. आज अपने मन के भावों को नियंत्रित करके रखना चाहिए. वो अपनी बोलचाल से दूसरे लोगों पर बहुत हावी रहेंगे इसका आगे जाकर के दुष्परिणाम हो सकता है. आपका लोगों से संबंध खराब हो सकता है. अभी आप चाहे कुछ ना करें लेकिन बाद में इसका माकूल जवाब देने पर उतारू हो जाएंगे. बच्चों को लेकर के भी आपके संबंध खराब हो सकते हैं. पेट और आंख नाक कान की समस्या का ध्यान रखें. अधिक लालच में ना आए. गायत्री मंत्र का नियमित रूप से उच्चारण करें और अपने पिता का आशीर्वाद ले. यदि पिता नहीं है तो परिवार में पितृ तुल्य व्यक्ति का आशीर्वाद ले. गेहूं और गुड़ का दान करने पर लाभ मिलेगा.
♉ वृषभ राशिफल (Taurus)
आज वृषभ राशि के लोग अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनको समय दे, उनकी मन की भावनाओं को समझें. गाड़ी देखकर चलाएं वरना गाड़ी में कोई ना कोई नुकसान हो सकता है. उसकी टाइम से मरम्मत सर्विसिंग आदि करते रहे. व्यर्थ की चीज ना खरीदें. घर की सफाई का ध्यान रखें. अपने क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें. नींद पूरी ले वरना इसका असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रभावी लोगों से आपकी मुलाकात की संभावना है. मां के मन को प्रसन्न रखना ही अचूक उपाय है .
♊ मिथुन राशिफल (Gemini)
मिथुन राशि वाले आज का दिन अपने परिवार और मित्रों के साथ बिताएं. किसी फंक्शन में जाने का योग है. आज किसी नए व्यापारिक समझौते या पार्टनरशिप की ऑफर आ सकती है. आज जितना हो सके एंजॉय करें अभी आपका समय बिल्कुल ठीक चल रहा है. अपनी खुशियों को लोगों के साथ बांटने का प्रयास करें. जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह का योग है. यदि कोई रिश्ता आता है तो उसको लेकर के संजीदा रहें. यदि कोई आपसे मदद की उम्मीद कर रहा है तो उसे निराश ना करें. शिव परिवार की पूजा करने से लाभ होगा.
♋ कर्क राशिफल (Cancer)
कर्क राशि वाले अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निपटने का प्रयत्न करें तो सफलता मिलेगी. यदि आपके ऊपर कोई ऋण है तो उसको चुकाने का अवसर बन रहा है. अपने मामा मौसी आदि से मेलजोल रखें, यदि कोई शिकायत है तो उनको दूर करने का मौका मिलेगा. कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में रोशनी की किरण नजर आएगी. यदि मकान के लिए कोई ऋण लेना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी. यदि आप नौकरी में स्थानांतरण चाहते हैं तो उसका योग बन रहा है. लक्ष्मी माता की पूजा करने से आपका कल्याण होगा.
♌ सिंह राशिफल (Leo)
सिंह राशि वाले अपने स्वास्थ्य का आज ध्यान रखें. पाचन संबंधी समस्याएं आ सकती है या अधिक थकान के कारण कोई समस्या आ सकती है. बच्चों को लेकर अथवा प्रेम संबंधों को लेकर किसी समस्या से परेशान ना हो समय आने पर सब ठीक हो जाएगा. अपनी मानसिक स्थिति को सुधार करने का प्रयास करें. गरीब बच्चों को मिठाई बांटे उससे लाभ होगा.
♍ कन्या राशिफल (Virgo)
कन्या राशि वाले अपने आप को व्यस्त रखें और नेगेटिव ना सोचे क्योंकि आपका आने वाला समय बहुत अच्छा है. जमीन जायदाद प्रॉपर्टी का विशेष लाभ आने वाले समय में आपको मिलेगा. अभी जो भी दिक्कतें चल रही है शीघ्र ही उनका निवारण हो जाएगा. यदि कोई पढ़ाई करना चाहते हैं या कोई विशेष कोर्स करना चाहते हैं तो समय ठीक है. भूमि भवन वाहन का योग है. राम रक्षा स्तोत्र पढ़ने से बहुत लाभ होगा अथवा श्री रामचरितमानस पढ़ें.
♎ तुला राशिफल (Libra)
तुला राशि वाले अपने कामों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे सफलता अवश्य मिलेगी. किसी भी काम को नियमित रूप से करें और बीच में ना छोड़े तो अच्छा है. यात्रा से लाभ, सरकार से लाभ, यदि कोई सरकारी कार्य या योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल है, प्रयास जारी रखें. यदि आपने कोई ऋण लिया हुआ है उसको चुकाने की कोशिश करें वरना समस्या होगी. भगवान गणेश के ऋण मोचक स्तुति का पाठ करें .
♏ वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले दूर रह रहे मित्रों और संबंधियों से संपर्क बनाकर रखें उसे उनका लाभ होगा. परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है. आपके धन का प्रबंध समय आने पर हो जाएगा, निश्चिंत रहें. यदि आप अपनी प्रमोशन को लेकर प्रयासरत है तो अपने सीनियर से इस संबंध में बात करें. यह चीज आपके पक्ष में जाएगी. अपने मन की बात को मन में ना रखें जितना स्पष्टता से बात करेंगे उतना लाभ होगा. यदि कोई जमीन जायदाद बेचने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी. अपने घर की नियमित रूप से सफाई करें कूड़ा कबाड़ इकट्ठा न होने दे.
♐ धनु राशिफल (Sagittarius)
जिन लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्या है उनका निदान होगा. विदेश से लाभ होगा, यात्रा से लाभ होगा. यदि कोई गुप्त विद्या जैसे ज्योतिष आदि सीखना चाहते हैं तो प्रयास सफल होंगे. यदि आपके मन में कोई डर या वहम है तो उसका यथोचित समाधान निकलेगा. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, पंचमुखी हनुमान जी के मंत्र पढ़ने से लाभ होगा.
♑ मकर राशिफल (Capricorn)
जो लोग विवाह के लिए कोई जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं उनके लिए शीघ्र ही अच्छी खबर आएगी. यदि आप विदेश से संबंधित कोई व्यापार करते हैं तो उसमें बढ़ोतरी होगी. यदि आपने दूर कोई प्रॉपर्टी ले रखी है और आप उसका समाधान चाहते हैं तो संभव होगा. पुरानी स्वास्थ्य समस्या का समाधान होगा. शुद्ध आचरण और जीवन शैली को अपनाने से आपको लाभ होगा. विष्णु सहस्त्रनाम के मंत्रों का उच्चारण करें तो अच्छा रहेगा.
♒ कुंभ राशिफल (Aquarius)
यदि आप कोई नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो उसके अच्छे अवसर आपको मिलेंगे. जिस स्थान पर अभी आप काम कर रहे हैं वहीं पर पदोन्नति के अवसर आएंगे. यदि आप मकान,दुकान या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो सही समय पैसे की व्यवस्था हो जाएगी. आने वाले समय में आप अपने घर का चीर्णोद्धार भी कर सकते हैं. आपके सुखों में वृद्धि होगी. माता की सेवा करें और उनको प्रसन्न रखने का प्रयास करें. दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से लाभ होगा.
♓ मीन राशिफल (Pisces)
व्यर्थ के भय और असुरक्षा के विचारों को छोड़कर निर्णय ले तो लाभ मिलेगा. निवेश के लिए समय अच्छा है लेकिन परिणाम थोड़ा देर में मिलेंगे, इसलिए धैर्य बनाए रखें. कार्यस्थान पर तरक्की के योग है. कोई प्रतियोगी परीक्षा यदि आप देने जा रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में होंगे. आने वाले समय में संतान को लेकर खुशी होगी. गरीब लोगों को भोजन दान करें तो अच्छा रहेगा.
