
गाजीपुर। करण्डा पुलिस टीम ने अवैध संबंधों के चलते गला रेत कर महिला की हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। तीन साथियों ने मिलकर इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मनुआपुर निवासी महिला का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था। महिला अपने प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों के साथ अपनी रिश्तेदारी करंडा क्षेत्र में जाने के लिए निकली। रात में एक सुनसान स्थान पर सभी ने शराब पी। नशे की हालत में महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो साड़ी से उसका गला दबा दिया। महिला बेहोश हो गई। आरोपियों को लगा कि मर गई। तीनों उसे छोड़कर चल दिए। कुछ दूर जाने पर आरोपियों को लगा कि यदि महिला में नहीं होगी तो पुलिस में शिकायत कर देगी। इसके बाद तीनों ने दुकान से चाकू खरीदी और वापस पहुंचकर महिला का गला रेत दिया और भाग निकले। हालांकि महिला मरी नहीं और खून से लथपथ खेत में पड़ी रही। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों मोनू बिन्द (20 वर्ष) और सूरज बिन्द (21 वर्ष) निवासी मनुआपुर थाना कोतवाली गाजीपुर को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद किया है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है और यह दोनों पहले भी अपराधों में शामिल रहे हैं। कार्रवाई थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र पटेल और चौकी प्रभारी बृजेश्वर यादव के नेतृत्व में की गई।