चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

Chandauli News: विश्व मधुमेह जागरूकता दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

चंदौली। विश्व मधुमेह जागरूकता दिवस पर हरिओम हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 122 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में लिपिड प्रोफाइल, शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, और एचबीए1सी की जांच की गई। इसके अलावा, बीमारी के अनुसार सभी लोगों को निःशुल्क दवा भी दी गई।

 

इस मौके पर लोगों को मधुमेह के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें खान-पान और रहन-सहन को सुधारने की सलाह दी गई। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

 

अस्पताल संचालक डॉ विवेक सिंह ने कहा कि मधुमेह एक गंभीर समस्या है जिसने दुनियाभर में लाखों लोगों को जकड़ रखा है। शरीर में ब्लड शुगर का अनियंत्रित होना मधुमेह का कारण बनता है। शुगर लेवल के बढ़ने से शरीर में कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मधुमेह के रोगी को समय बीतने के साथ कई बीमारियों से ग्रसित होने की आशंका होती है। इस समस्या से निपटने के लिए और लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवम्बर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!