fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

पूर्व विधायक मनोज के साथ गिरफ्तार 13 सपाइयों में एक निकला कोरोना पाजिटिव, हड़कंप

चंदौली। किसान बिल के विरोध में जारी आंदोलन के तहत किसानों के समर्थन में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने धीना में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। थाने से बेल नहीं मिली और पूर्व विधायक के साथ गिरफ्तार 13 कार्यकर्ताओं को चाौकाघाट जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई। पीपी सेंटर से चिकित्सकों ने सबका कोविड टेस्ट किया तो एक कार्यकर्ता कोराना पाजिटिव निकला। जानकारी होते ही प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। प्रशासन आंदोलन मुवमेंट के दौरान संपर्क में आये लोगों की सूची बनाने में जुट गया है। पूर्व विधायक सहित गिरफ्तार 12 सपा कार्यकर्ताओं का औद्योगिक नगर पुलिस चैकी पर पीपी सेंटर के चिकित्सकों की टीम ने पहुंच कर एंटीजन किट से जांच की। जिसमें प्राप्त रिपोर्ट में एक सपा कार्यकर्ता की रिपोर्ट पाजिटिव मिली। जानकारी होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संपर्क में आये सभी लोगों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!