fbpx
चंदौलीप्रशासन

Chandauli News : डीएम के सामने हुई क्राप कटिंग, 10 मीटर में हुआ 30 किलो धान, किसानों से अपील, पराली गोवंश आश्रय स्थल में करें दान

चंदौली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत तहसील सदर के मद्धुपुर गांव में किसान गणेश राय के खेत में धान की फसल की क्राप कटिंग कराई गई। इस दौरान 10 मीटर क्षेत्रफल में 30 किलो 830 ग्राम धान हुआ। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचने और धान की पराली नजदीकी गोवंश आश्रय स्थल में दान देने की अपील की।

 

जिलाधिकारी की देखरेख में धान की कटाई हुई। उन्होंने खेत में जाकर अपने सामने धान कटवाया तथा मडाई के बाद उसका वजन कराकर उत्पादकता की जांच की। इसमें 10 मीटर का एक समबाहु त्रिभुज बनाकर क्रॉप कटिंग का कार्य संपन्न कराया गया। इसमें 30 किलो 830 ग्राम धान पैदा हुआ। उन्होंने बताया कि इसका प्रमुख उद्देश्य जनपद स्तर पर उत्पादन एवं उत्पादकता का आकलन करना तथा साथ ही फसल बीमा कराए गए कृषकों की क्षतिपूर्ति का आकलन करना होता है। जिलाधिकारी ने कृषकों की समस्या सुनी और उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने क्राफ्ट कटिंग के दौरान किसानों से अपनी धान की उपज को सरकारी धान क्रय केंद्र पर ही बेचने और पराली न जलाने की अपील की। सुझाव दिया कि पराली नजदीकी आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित पशुओं के लिए दान कर दें। इस मौके पर तहसील सदर के नायब तहसीलदार दिनेश कुमार शुक्ल, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, राजस्व निरीक्षक छेदीलाल, लेखपाल माधुरी पांडेय तथा एसबीआई फसल बीमा के तहसील प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव तथा कृषक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!