fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : डीएम से मिले व्यापारी, बोले, खाद्य विभाग त्योहार के नाम पर कर रहा धन उगाही

चंदौली। व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिला। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम त्योहार के नाम पर छापेमारी कर व्यापारियों को धमकाकर धनउगाही कर रही है। डीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि व्यापारियों की तमाम समस्याएं हैं। ऐसे में अधिकारियों के साथ उनकी बैठक कराई जानी चाहिए। ताकि इन पर चर्चा कर हल ढूंढा जा सके। संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के नाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम व्यापारियों के यहां छापेमारी कर रही है। उन्हें धमकाकर वसूली की जा रही है। सैंपलिंग के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। त्योहार के दौरान छापेमारी से व्यापारियों में भय का माहौल है। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो व्यापारिक गतिविधियों को ठप कर आंदोलन की राह पकड़ने को विवश होंगे। प्रतिनिधिमंडल में शंकर गुप्ता, राजीव अग्रहरि, अशोक मौर्य, मनोज अग्रहरि, ओमप्रकाश गुप्ता, सियाराम, रामदुलार यादव, अर्जुन गुप्ता, मोनू आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!