fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली : महिला मेठों को मीटिंग में बुलाकर खुद नदारद हो गए अफसर, आक्रोशित महिलाओं ने किया विरोध-प्रदर्शन, की नारेबाजी

तरुण भार्गव

चंदौली। मनरेगा महिला मेठों को मीटिंग में बुलाकर अधिकारी खुद नदारद हो गए। इससे भड़की महिलाओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की चेतावनी दी।

 

हर माह की सात तारीख को ब्लाक में महिला मेठों की मीटिंग होती है। इसके लिए महिलाएं सोमवार को ब्लाक में पहुंची थी। हालांकि वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था, जो मीटिंग ले सके। महिला मेठों ने शाम तक इंतजार किया, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज महिला मेठों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिला मेठों के संगठन की जिलाध्यक्ष किरन सिंह ने ब्लॉक के अधिकारियों पर महिला कर्मचारियों की समस्याओं से मुंह मोड़ने के साथ ही साथ अनदेखी का आरोप लगाया। इसकी शिकायत डीएम से करने की चेतावनी दी। इस बाबत बीडीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला मेठों की समस्याओं को पूर्व में ही मीटिंग बुलाकर सुना गया। निस्तारण का निर्देश दे दिया गया है। उनके आरोप अनर्गल व बेबुनियाद हैं। यदि कोई समस्या है तो महिला मेठ सीधे मेरे कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर कलावती, प्रेमा देवी, निशा देवी, सुशीला देवी, आरती देवी, उर्मिला, पूनम आदि मौजूद रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!