चंदौलीराज्य/जिला

चंदौली समाचार के 2025 के दैनिक पंचांग का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक और सीएमओ ने सराहा

चंदौली। मुख्यालय स्थित एक होटल में चंदौली समाचार के 2025 के दैनिक पंचांग (कैलेंडर) का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के करकमलों से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी युगल किशोर राय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने चंदौली समाचार की 9 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना की और टीम को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चंदौली समाचार ने कम समय में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह छोटे जिले का बड़ा कार्य है कि भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में इसके पाठक हैं। उन्होंने चंदौली समाचार की खासियत की भी तारीफ की, जिसमें खबरों की पुष्टि संबंधित अधिकारियों से आधिकारिक बयान लेकर की जाती है और समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल की जाती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी युगल किशोर राय ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि चंदौली समाचार समाज में पीड़ितों की समस्याओं को उजागर करता है, जिनसे प्रशासन को सुधार करने में मदद मिलती है। उन्होंने चंदौली समाचार की पहल की सराहना की और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में अतुल रतन मिश्रा, अशोक कुमार जायसवाल, प्रमोद यादव, अरुण मौर्य, सुजीत कुमार यादव, नीतू साव, मनोज त्रिपाठी, विनय तिवारी, गौतम तिवारी और जयराम राम ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अश्विनी मिश्र और उदयप्रताप ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!