चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: चंदौली प्रेस क्लब ने देश भक्ति के भाव के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी

चंदौली। चंदौली प्रेस क्लब के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया। पीडीडीयू नगर स्थित सुभाष पार्क में सुबह ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को भी नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। पत्रकारिता समाज का दर्पण है और प्रेस क्लब के सदस्य लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में देश की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष रामअवतार तिवारी, संरक्षक संदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह एवं निजाम बाबू, जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी, महामंत्री चंचल सिंह, उपाध्यक्ष रंधा सिंह, डीके जायसवाल, बबलू मिश्रा, गिरधारी आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!