
चंदौली। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत कोतवाली चंदौली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह और स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित ककरमत्ता भट्ठा से सुनील यादव (25) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त सैयदराजा थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के मुकदमे में वांछित था, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

