
चंदौली। 10 माह पुराना वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मनबढ़ युवक को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में मनबढ़ युवक एक दूसरे युवक को तमंचा सटाकर मारते-पीटते और उसके कपड़े उतरवाकर नग्न करता दिख रहा है। मनबढ़ आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज है।
सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मनबढ़ युवक दूसरे युवक को तमंचा सटाकर मारपीट करता दिख रहा है। वहीं उसके कपड़े भी उतरवाए। आरोपी युवक बबुरी थाना क्षेत्र के भगतपुरा गांव निवासी प्रिंस सिंह आशू बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में एसपी आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वायरल वीडियो लगभग 10 माह पुराना है। उसकी जांच की जा रही है। इसकी भी जांच की जा रही है कि असलहा असली था अथवा नकली।

