ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: मजदूरों को मिल रहा श्रम कानूनों का लाभ

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर हुआ लाइव प्रसारण

चंदौली : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीम प्रसारण देखा व सुन गया। श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने श्रम कानूनों , योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओ जिसमे कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता, मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के बारे मे बताया।

कहा की श्रमिकों के परिवारों को योजना के माध्यम से मदद की जा रही है।निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों को विवाह अनुदान 65 हजार रुपए की दर से दिया जाता है जिसे शीघ्र ही एक लाख किया जाएगा। कारखानों मे काम करने वालो मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम वेतन के दर से भुगतान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया है। शीघ्र ही प्रदेश के अवशेष निर्माण श्रमिकों का भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की घोषणा की गई , जिससे प्रति श्रमिक 5 लाख रुपया तक का इलाज मुफ्त होगा। कहा की निर्माण श्रमिकों के बच्चे प्रदेश में स्थापित अटल आवासीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे है।

अटल आवासीय विद्यालयों के बच्चों के द्वारा हाई स्कूल व इंटर में अच्छा मार्क प्राप्त करने पर उन्हें और प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह व कंप्यूटर टेबलेट वितरित किया गया। इसी क्रम मे श्रमिकों के लिए कंपोजिट विद्यालय खोले जाने की घोषणा की गई।

अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा की श्रमिकों को उनकी निर्धारित मजदूरी के साथ साथ उन्हें एक अच्छा वातावरण भी मिलना चाहिए जिससे श्रमिक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ रहे और देश की उन्नति हो। औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित उद्यमियों में अजय राय, आशीष गुप्ता, अनूप साहू, राहुल शर्मा, राम सिंह, अरविंद सिंह, संतोष विश्वकर्मा उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!