ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: चंदौली के दो प्रगतिशील किसानों को मिला राज्य स्तरीय कृषि सम्मान

चंदौली। जनपद के एकौनी गांव निवासी प्रगतिशील किसान चंद्र प्रकाश सिंह ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्हें दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित फार्म एन फूड मीडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स 2026 में बेस्ट डेयरी/एनिमल कीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया। चंद्र प्रकाश सिंह ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से जिले का गौरव बढ़ाया है। साथ ही जनपद के बर्थरकला गांव निवासी प्रगतिशील किसान मदनजीत सिंह ने भी अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्हें दिल्ली प्रेस के प्रतिष्ठित फार्म एन फूड मीडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स 2026 में बेस्ट एकीकृत कृषि प्रणाली (इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम)अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह 30 जून को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बधाई दी और कृषि, डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

चंद्र प्रकाश सिंह को यह सम्मान डेयरी प्रबंधन, पशुपालन एवं नवाचार आधारित कृषि कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके प्रयासों ने न केवल स्थानीय स्तर पर किसानों और पशुपालकों को प्रेरित किया है, बल्कि आधुनिक डेयरी प्रबंधन और वैज्ञानिक पशुपालन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण भी स्थापित किया है। किसानों ने सम्मान प्राप्त करने के पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी सहित सभी वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।

डा रघुवंशी ने कहा कि आधुनिक तकनीक, परिश्रम, उचित मार्गदर्शन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से खेती, डेयरी और पशुपालन को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और सम्मानजनक बनाया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!