fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : चंदौली में दर्दनाक हादसा, डंपर से कुचलकर दो मजदूरों की मौत

सड़क निर्माण का काम कर रहे थे मजदूर, लक्ष्मणगढ़ में हुई घटना घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, मचा कोहराम बिहार प्रांत के गया जनपद के निवासी थे दोनों मजदूर

चंदौली, हादसा, दो मजदूरों की मौत, बलुआ पुलिस
  • सड़क निर्माण का काम कर रहे थे मजदूर, लक्ष्मणगढ़ में हुई घटना घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, मचा कोहराम बिहार प्रांत के गया जनपद के निवासी थे दोनों मजदूर
  • सड़क निर्माण का काम कर रहे थे मजदूर, लक्ष्मणगढ़ में हुई घटना
  • घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को दी सूचना, मचा कोहराम
  • बिहार प्रांत के गया जनपद के निवासी थे दोनों मजदूर

 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ में बुधवार को सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दी।

 

बिहार के गया जिले के भरुआ थाना के बिरहिमा गांव निवासी राजू माझी (30 वर्ष) और इसी क्षेत्र के रहने वाले कांग्रेस माझी चहनियां तीरगांवा तक एपको कम्पनी द्वारा कराए जा रहे हाइवे निर्माण का काम कर रहे थे। बुधवार की भोर में करीब 3 बजे सड़क ढालने के लिए लक्ष्मणगढ़ में निर्माण स्थल पर प्लास्टिक बिछा रहे थे। सड़क निर्माण में ही लगे डम्फर को चालक बैक करने लगा। इसी दौरान दोनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। डम्फर चालक घटना के बाद फरार हो गया। अन्य मजदूरों ने दोनों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य मजदूर बलुआ थाना पहुंचकर मुआवजे की मांग करने लगे। बलुआ थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Back to top button