ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल, हालत गंभीर

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के अरारी गांव के समीप गुरुवार की देर रात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

 

बबुरी थाना क्षेत्र के हटिया गांव निवासी चंदन (26 वर्ष) बाइक से अपनी ससुराल सिरसियां जा रहा था। इसी दौरान अरारी-बिलासपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

राहगीरों ने घायल युवक को सड़क पर तड़पता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। पैरामेडिकल टीम के पहुंचने पर चंदन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहाबगंज ले जाया गया।

 

चिकित्सक डॉ. दीपक चक्रवर्ती और फार्मासिस्ट श्रवण कुमार ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

 

Back to top button
error: Content is protected !!